देहरादून में 90 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर दौड़ रही एसयूवी कार टोयोटा फार्चूनर ने एक छात्रा विशाखा को कुचल दिया। छात्रा को घसीटते हुए ले गई कार एक घर की दीवार को तोड़ते हुए लॉन में जा घुसी। इस बीच उसकी चपेट में आया फल विक्रेता सोनू भी जख्मी हो गया। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर डाली। हादसा होते ही लोग जुट गए और विशाखा और सोनू को दून अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर हालत में विशाखा को सीएमआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कारसवार एक युवक को दबोच लिया, दूसरा फरार है।