ऋषिकेश के चीला-बैराज मार्ग पर सवारियों से भरी टीजीएमओ की बस बेकाबू होकर पलट गई। शुक्र है बस मार्ग किनारे चीला शक्ति नहर में नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बस पहाड़ी की ओर पलटी। मार्ग के किनारे बह रही चीला शक्ति नहर में गिरती तो बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।