फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोताघाटी में छह महीने इंतजार के बाद खुला ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे, तस्वीरें...

Fri, 16 Oct 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
छह माह के इंतजार के बाद आखिरकार तोताघाटी में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खुल गया है। यहां मलबा हटाने के बाद मशीनों सहित ठेकेदारों के वाहनों की आवाजाही कराई गई। हालांकि हाईवे पर अभी यातायात शुरू करने का निर्णय प्रशासन लेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा मार्ग का निरीक्षण करेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग को परखने के बाद वह यातायात बहाल करने का निर्णय लेंगी। शनिवार से मार्ग खोलने का लिखित आश्वासन ठेेकेदार की ओर से प्रशासन को दिया गया था। बृहस्पतिवार को भी मार्ग खुल गया था, लेकिन मलबा आने से मार्ग पुन: बाधित हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 8 बजे फिर ब्लास्ट किया गया। इसके बाद मशीनें दिन भर मलबा साफ करने में लगी रहीं। शाम छह बजे तक मलबा साफ कर मार्ग को खोल दिया गया। इसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही कराई गई। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए ठेकेदार की ओर से चार बार क्लोजर लिया गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से यहां मार्च (बीच में कुछ दिन छोड़कर) माह से राजमार्ग अवरुद्ध था। इसके चलते यातायात मलेथा- चंबा-नरेंद्रनगर और देवप्रयाग-गजा-खाड़ी मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा था। स्थानीय स्तर पर जहां लोगों का रोजगार ठप हो गया। वहीं दूसरी ओर लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए कई किमी अतिरिक्त आवाजाही करनी पड़ रही थी, लेकिन अब मार्ग के खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मार्ग को खोल दिया गया है। सड़क की चौड़ाई पांच से सात मीटर हो रही है। इसे आम यातायात के लायक बनाया जा रहा है। फिलहाल मार्ग पर आम यातायात बहाल करने का निर्णय प्रशासन लेगा। 
- पीडब्लूडी के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें