गुरुवार मध्यरात्रि से गंगनहर को एक माह के लिए बंद कर दिया गया है। अब गंगा स्नान की चाह में हरिद्वार आने वाले भक्त हरकी पैड़ी पर स्नान नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
haridwar
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार दशहरा से 10 दिन पहले नहर बंद कर दी है। महाकुंभ के काम निपटाने के लिए एक माह का समय मिलेगा। अब 25 नवंबर को गंगनहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
haridwar
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार में लंबे समय से महाकुंभ कार्य गंगा बंदी न होने के चलते अटके हुए थे। मेला प्रशासन और जिला प्रशासन के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने समय से पूर्व ही नहरबंदी का निर्णय लिया।
4 of 7
haridwar
- फोटो : amar ujala
आज (शुक्रवार) से उत्तराखंड सिंचाई विभाग घाटों का निर्माण कार्य शुरू करेगा। वहीं एनएचएआई भी हाईवे पर बिल पुल के पास निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य करेगा।
विज्ञापन
5 of 7
haridwar
- फोटो : amar ujala
नहर बंद होने के बाद शुक्रवार की सुबह हरकी पैड़ी पर अजब नजारा देखने को मिला। सैड़कों की संख्या में लोग हरकी पैड़ी पर पहुंचे और गंगा में तसले लेकर उतर गए।
विज्ञापन
6 of 7
haridwar
- फोटो : amar ujala
बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और जवान सभी गंगा में पानी घुटने से नीचे होने के कारण नदी में उतर गए। ये लोग साल भर यहां पहुंचे भक्तों द्वारा मां गंगा को अर्पित किया चढ़ावा ढूंढते नजर आए।
बताया गया कि आज सुबह नदी से किसी व्यक्ति को चांदी का एक मुकुट मिला। जिसमें भगवान गणेश की मूर्ति बनी हुई है। इसी तरह अन्य लोगों को कई सिक्के भी मिले हैं।