फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: 47 साल पहले जिस गीत से मिली थी पहचान, उसी गीत के माहौल में अलविदा कह गए ऋषि कपूर

Thu, 30 Apr 2020 06:53 PM IST
अलका त्यागी गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
ये दुनिया विचित्र संयोगों से भरी पड़ी है। आज से 47 वर्ष पहले ऋषि कपूर ने बतौर लीड अभिनेता पहली फिल्म बॉबी की थी और उसके गीत 'अंदर से कोई बाहर न जा सके...' से ही उन्हें भारी प्रसिद्धि मिली थी। तब से आज तक भला कौन सोच सकता था कि जब पूरे देश में सच में ऐसा ही अकल्पनीय माहौल होगा कि घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध होगा, तो वे उसी माहौल में घर से तो क्या दुनिया से चले जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर का नैनीताल से भी गहरा संबंध  था। वे नवंबर 2012 में यहां यशराज बैनर्स की फिल्म औरंगजेब की शूटिंग के लिए आये थे। ऋषि कपूर ने नैनीताल में चार दिन शूटिंग की थी।  फिल्म की शूटिंग नैनीताल में हुई लेकिन फिल्म में नैनीताल का उल्लेख नहीं था। नगर के दृश्य भी नहीं दिखाए जाने थे केवल एक कोठी के भीतर शूटिंग होनी थी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : file photo
ऋषि को नैनीताल इतना खूबसूरत लगा कि उन्होंने नैनीताल के दृश्य स्वयं पहल करके फिल्म में शामिल करवाए। औरंगजेब फिल्म की नैनीताल में शूटिंग का जिम्मा संभालने वाले सगीर खान ने बताया कि ऋषि कपूर नैनीताल में मनु महारानी होटल में रुके थे। ऋषि उस दौरान यहां लोगों से बिल्कुल नहीं मिलते जुलते थे। लेकिन उनके साथ माल रोड पर टहलने निकलते थे। उन्होंने एक दुकान से गर्म कपड़े भी खरीदे थे।

4 of 6
सगीर बताते हैं कि उन्हीं के कहने पर नगर के दृश्य फिल्माए गए थे। इनमें माल रोड, कलेक्ट्रेट-राजभवन रोड, मस्जिद तिराहे के दृश्य शामिल थे। लेकिन ऋषि किसी के साथ या उनकी अकेले भी कोई फोटो खींचे जाने को राजी नहीं थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : socail media
औरंगजेब फिल्म की शूटिंग यहां सेंट जेवियर स्कूल के निकट एक कोठी में हुई थी।  फिल्म में ऋषि भी कर्नल के रोल में थे। तन्वी आजमी और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अनेक दृश्य फिल्माए गए। यह भी एक संयोग है कि नैनीताल निवासी प्रसिद्ध कलाकार इदरीस मलिक ने इरफान खान के साथ काफी काम किया था और फिल्म चांदनी में इदरीस श्रीदेवी के भाई और ऋषि कपूर के मित्र की भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इदरीस के ये दोनों मित्र एक दिन के अंतराल में ही संसार से विदा हो गए। इदरीस ने बताया कि उनके ऋषि के साथ के सभी दृश्य दिल्ली के एक फार्महाउस में फिल्माए गए थे जहां फिल्म के दो गीतों की शूटिंग हुई थी। ऋषि ने उन्हें बताया था कि वे दो बार अपने चाचा शम्मी कपूर के साथ  नैनीताल हैड़ाखान आश्रम गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें