अभिनेता इरफान खान के निधन से पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश ने शोक व्यक्त किया है। इरफान खान वैद्य बालेंदु को अपना दोस्त मानते थे। वर्ष 2018 में जब इरफान को कैंसर होने की जानकारी मिली तो उन्होंने दून में वैद्य बालेंदु को फोन कर बीमारी के आयुर्वेद इलाज के बारे में पूछा था, लेकिन तब इरफान ने उन्हें यह नहीं बताया था कि यह बीमारी उन्हें है।