देहरादून के जाखन की पॉश कालोनी में एक इंस्टीट्यूट के मालिक के यहां ठहरे मुरादाबाद के डिप्लोमा इंजीनियर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गला घोटने के साथ तवे और चाकुओं से अनगिनत प्रहार किए गए।
विज्ञापन
दिल दहला देंगी बहन संग हुए रेप के इंतकाम की तस्वीरें
2 of 7
हत्यारा दीवार पर उसके खून से ‘मेरी बहन के साथ रेप किया था’ लिखकर भी गया है। इसके पीछे हत्यारे का क्या मकसद है, पुलिस माथापच्ची में जुटी है।
विज्ञापन
दिल दहला देंगी बहन संग हुए रेप के इंतकाम की तस्वीरें
3 of 7
रात में इंजीनियर के साथ कौन था? पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है।
दिल दहला देंगी बहन संग हुए रेप के इंतकाम की तस्वीरें
4 of 7
राजपुर रोड स्थित जाखन की अंसल ग्रीन विहार कालोनी में कारगी में सरस्वती पॉलीटेक्निक के नाम से इंस्टीट्यूट चलाने वाले ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा ने दुबई गए एक परिवार की खाली कोठी को दो सितंबर को किराए पर लिया था।
विज्ञापन
दिल दहला देंगी बहन संग हुए रेप के इंतकाम की तस्वीरें
5 of 7
तीन सितंबर को उनके संस्थान से जुड़ा रहा मुरादाबाद निवासी नीरज कुमार (23) उनके आवास पर आया था। नीरज को सेलाकुई की किसी फैक्ट्री में इंटरव्यू देना था। इसी बीच ससुर की तबीयत बिगड़ जाने के कारण ज्ञानेंद्र अपनी पत्नी के साथ दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
दिल दहला देंगी बहन संग हुए रेप के इंतकाम की तस्वीरें
6 of 7
शनिवार देर रात डेढ़ बजे के करीब वापस आए तो दरवाजा नीरज द्वारा ही खोला गया था। रविवार सुबह साढे़ छह बजे के करीब नौकरानी मन्नू आई तो हत्या का पता चला। कमरे में नीरज की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और पूरे कमरे में खून पसरा था। घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
दिल दहला देंगी बहन संग हुए रेप के इंतकाम की तस्वीरें
7 of 7
हत्या में प्रयुक्त औजार भी वहीं पर पडे़ मिल गए। एसएसपी ने बताया कि नीरज ने रात में मैसेज के जरिए यह जानकारी दी थी कि घर पर उसके मामा का लड़का भी आया हुआ था। घटना के बाद से वह गायब है। पुलिस जांच में नाजायज रिश्तों के अलावा अन्य कारणों को लेकर पड़ताल में जुटी है।