जेल जाने के ख्याल भर से रूह कांपने लगती है, लेकिन कैसा हो अगर आप ऐसी जेल में जाएं, जिसकी बैरक में आपको मजा आए और मनपसंद खाने को मिले।
विज्ञापन
2 of 8
जी हां, देहरादून में एक ऐसी ही जेल है जहां पैसे देकर लोग सिर्फ खाना खाने आते हैं। वहीं खुशी-खुशी कैदी भी बन जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
दरअसल यह एक जेल रेस्टोरें है। जिसे सहारनपुर के युवा प्रियांक माहेश्वरी ने खोला है। रेस्टोरेंट खुलने के बाद से ही ये ‘द जेल’ रेस्टोरेंट चर्चा का विषय बना हुआ है।
4 of 8
प्रियांक का कहना है कि जब तक आप अपने ग्राहकों को कुछ नया और अनोखा नहीं देंगे तब तक आप कभी सफल नहीं हो सकते हैं। इसलिए यह रेस्टोरेंट कुछ अलग ही अंदाज में खोला गया है।
विज्ञापन
5 of 8
मसूरी रोड पर पेसेफिक हिल्स में खोला गए इस रेस्टोरेंट काम करने वाले वेटर जेलर की ड्रेस में रहते हैं। आने वाले ग्राहकों के लिए कुल छह बैरक बनाई गई हैं। ग्राहक को बैरक में बंद करने के बाद बिल्कुल जेल वाले स्टाइल में खाना परोसा जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
कस्टमर्स यहां हाथ में हथकड़ी पहनकर लजीज खानों का आनंद लेते हैं। यहां न केवल कॉफी की कई वैरायटीज उपलब्ध हैं, बल्कि चाइनीज, पिज्जा, पास्ता, सैंडविच, बर्गर भी सामान्य खर्च पर परोसे जाते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
जेल की बैरक में फोटोशूट का कोई भी अलग चार्ज नहीं है। प्रियांक के मुताबिक दो माह में रेस्टारेंट को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला है।