फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर सब कर रहे थे मस्ती, तभी अचानक धूं-धूं कर जलने लगा रेस्टोरेंट और मच गई अफरातफरी

Mon, 09 Jul 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
fire
पलटन बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में आग से लाखों का माल खाक हो गया। आग लगने से भरे बाजार में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। (सभी फोटो - राजीव गुप्ता, फोटो जर्नलिस्ट अमर उजाला)
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
fire
आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक बोर्ड में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के वक्त दुकान में तीन गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
fire
पलटन बाजार में 31 फ्लेवर नाम से अशोक अग्रवाल निवासी रेसकोर्स का रेस्टोरेंट है। रविवार शाम करीब सवा चार बजे रेस्टोरेंट की छत से धुआं उठना शुरू हुआ था। रेस्टोरेंट के बाहर फ्लैक्स में भी आग लगी हुई थी। लोगों ने आग देखकर शोर मचाया तो अग्रवाल और वहां बैठे ग्राहक तत्काल बाहर आ गए। अग्रवाल ने करीब 4.17 बजे फायर स्टेशन को इसकी सूचना दी।

 

4 of 6
fire
इसके बाद अग्रवाल व कर्मचारियों ने दुकान में रखे तीन सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील सामान को बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में छत से हुए आग दुकान के अंदर तक फैल गई। सूचना पर करीब 15 मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

 
विज्ञापन

5 of 6
fire
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लगभग आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। चीफ फायर ऑफिसर एसके राणा ने बताया कि यदि रेस्टोरेंट से सिलेंडर नहीं निकाले गए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस समय घटना हुई वहां ग्राहक भी बहुत कम बैठे हुए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire
शुरूआती जांच में सामने आया है कि आग दुकान के फ्रंट में लगे बोर्ड में शार्ट सर्किट से लगी थी। बोर्ड से उठी चिंगारियां हवा के साथ छत पर मौजूद छप्पर तक जा पहुंची और आग लग गई। उन्होंने बताया कि अभी आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें