फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2023: केदारनाथ से लेकर चीन सीमा तक उत्तराखंड में ऐसे मना गणतंत्र दिवस का जश्न, देखें तस्वीरें

Thu, 26 Jan 2023 04:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ में फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में 74वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान केदारनाथ धाम से लेकर चीन सीमा पर तिरंगा शान से फहराया गया। केदारनाथ में आईटीबीपी, मंदिर समिति और पुलिस ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया।

इस मौके पर जवानों और कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारे भी लगाए। आपदा के बाद धाम में चल रहे पुननिर्माण कार्य चल रहे हैं। इस दौरान वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष धाम में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जा रहा है।

Republic Day: देहरादून के परेड मैदान में कार्यक्रम में सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ मंच तक पहुंची भीड़

वहीं, चीन और नेपाल सीमा पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह धूम धाम से मनाया। जवानों ने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट के अधिकारियों और कार्मिकों ने तिरंगा फहराया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सीमा पर जवानों ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कमांडेंट ने वाहिनी के सभी अधिकारियों व कार्मिकों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गुंजी में 10500 फीट की ऊंचाई पर 7 वीं वाहिनी आईटीबीपी के इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा फहराया। 
विज्ञापन

3 of 7
परेड मैदान में झांकी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली गई।

4 of 7
परेड मैदान में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर सीआरपीएफ, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एन.सी.सी की टुकड़ियों ने परेड करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड भी आयाजित की गई। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों की झांकी भी दिखाई गई। इस मौके पर राजधानी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।  
विज्ञापन

5 of 7
सीएम धामी ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम आवास और बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
कलाकारों की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिकप्रस्तुतियां दीं। वहीं, विधायक बंशीधर भगत, सुमित हृदयेश व मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने तिरंगा फहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
उधर, रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही पुलिस लाइन में कई विभागों की झांकियां भी निकाली गईं। बागेश्वर में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें