फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2019 : यहां आज भी मौजूद है क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की खास निशानी

Sat, 26 Jan 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 7
आजाद पार्क पर शहीद चंद्रशेखर आजाद का चित्र बनाती महिला चित्रकार। - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की यह खास निशानी। देखिए आगे...
विज्ञापन

2 of 7
कोट्द्वार स्थित आजाद पार्क - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद का उत्तराखंड के कोटद्वार दुगड्डा से गहरा नाता था। यहां आजाद ने अपने साथियों के समक्ष अचूक निशानेबाजी का प्रमाण दिया था। नाथूपुर (दुगड्डा) निवासी क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत के आग्रह पर वर्ष 1930 में चंद्रशेखर आजाद अपने साथियों रामचंद्र, हजारीलाल, छैल बिहारी व विशंभर दयाल के साथ दुगड्डा आए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
chandra shekhar azad
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत साझासैंण के समीप के जंगल में शस्त्र प्रशिक्षण के दौरान आजाद ने साथियों के आग्रह पर वृक्ष के एक छोटे से पत्ते पर निशाना साधकर अपनी पिस्टल से फायर किए। 

4 of 7
आजाद - फोटो : Self
छह फायर हुए, लेकिन पत्ता हिला तक नहीं। साथी समझते रहे कि निशाना चूक गया, लेकिन जब वे पेड़ के पास पहुंचे तो देखा कि गोलियां पत्ते को भेदती हुईं पेड़ के तने में जा धंसी थीं। पेड़ के इस टूटे हिस्से को ‘आजाद पार्क’ में बने शेड में रखा गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
शहीद चंद्रशेखर आजाद
दुगड्डा-सेंधीखाल मार्ग पर पड़ने वाला यह पार्क आजादी के नायक क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद से जुड़ा है। लैंसडौन वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में पड़ने के कारण इस पार्क के विकास में वन विभाग के कायदे कानूनों की जटिलता सामने आती रही है, लेकिन अब खुद वन विभाग ने इसके संरक्षण और जीर्णोद्धार का कार्य अपने हाथ में लिया है। पार्क की सफाई के साथ ही इसके सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया है।  
विज्ञापन

6 of 7
Republic Day 2019 - फोटो : twitter
वन विभाग ने पार्क में पेंटिंग कर इसे और अधिक आकर्षक बना दिया है। विभाग की ओर से इस पार्क में आजाद की दुगड्डा यात्रा का पूर्ण वृत्तांत लिखने के साथ ही आजाद के जीवन से जुड़ी घटनाओं को चित्रों के माध्यम से पार्क की दीवारों पर उकेरा जा रहा है। विभाग यहां पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा भी स्थापित करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
republic day
लैंसडौन के डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि पार्क के भीतर शहीद चंद्रशेखर आजाद की गढ़वाल यात्रा का एक मात्र प्रमुख साक्षी आजाद स्मृति वृक्ष के संरक्षण की योजना भी बनाई गई है। आजाद के सहयोगी रहे क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की समाधि को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है ताकि यह स्थान भावी पीढ़ी के लिए प्ररेणास्रोत बन सके।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें