जियो का ये प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों की कमर तोड़ देगा। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए इस रिचार्ज पर तीन गुना से भी ज्यादा कैशबैक की सुविधा दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Reliance Jio
जियो ने अपने प्राइम मैंबर्स के लिए सबसे ज्यादा कैशबैक स्कीम लांच की है। इसमें 399 से ज्यादा के किसी भी रिचार्ज पर सबसे ज्यादा कैशबैक यानी 2,599 रुपये तक पेशकश की है।
विज्ञापन
3 of 6
JIO
यह ऑफर ग्राहकों के लिए 10 से 25 नवंबर तक वैलिड रहेगा। बता दें कि, 399 रुपये या उससे ज्यादा के रिचार्ज कराने पर 400 रुपए कैशबैक मिलेगा। ये आपको पचास-पचास रुपये करके 8 बार में मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको माइ जियो एप का ही प्रयोग करना होगा।
4 of 6
जियो
देहराखास के जियो रिटेलकर अंबरीष ने बताया कि यह रिचार्ज सीमित समय के लिए है। इस अवधि में रिचार्ज करने पर ही आपको इसका फायदा मिलेगा। इसकी अधिक जानकारी आप जियो की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Jio free data
बताया कि, जियो के नए ग्राहक अमेजॉन पे से रिचार्ज करने पर 99 रुपये तक का कैशबैक ले सकते हैं। इसके लिए आपको NEWJIO प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। जबकि पेटीएम से रिचार्ज करने पर नए यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
बता दें कि, ढाई हजार रुपए के कैश बैक में आपको रकम एकसाथ न मिलकर कई हिस्सों में मिलेगी। जियो एप में आपको चार सौ रुपए मिलेंगे। तीन सौ रुपए आपको मोबाइल वॉलेट में और बचे हुए पैसे का आपको शॉपिंग वाउचर मिलेगा।