फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से कुछ दिन पहले यहां आईं थीं रीमा लागू, जाहिर की थी अपनी ये दिली इच्छा...

Sun, 19 May 2019 06:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
कौसानी में रीमा लागू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री रहीं रीमा लागू की मौत दो साल पहले आज ही के दिन यानी 18 मई 2017 को हुई थी। अपनी मौत से कुछ दिन पहले वे देवभूमि की खूबसूरत वादियों में आईं थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रीमा लागू
बता दें कि मौत से चार दिन पहले रीमा लागू उत्तराखंड के कौसानी आई थीं। यहां पहुंचकर उन्होंने इस जगह की खूबसूरती की खूब तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से यहां दोबारा आकर किराए का मकान लेकर कुछ दिन ठहरने की अपनी इच्छा जहिर की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
कौसानी
उस दौरान रीमा लागू पहली बार कौसानी के भ्रमण पर आई थीं। उन्होंने कौसानी बाजार की दुकानों से न केवल खरीददारी की थी। इसके साथ ही कौसानी की खूबसूरती की भी काफी प्रशंसा की थी। उन्होंने कौसानी शॉल फैक्ट्री, अनासक्ति आश्रम सहित तमाम पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी किया था। 

4 of 5
रीमा लागू
सेल्समैन रवीन्द्र बिष्ट ने बताया था कि रीमा लागू ने उनसे शॉल बनाने की विधि पूछी थी और दुकान से कई ऊनी कपड़े खरीदे थे। कौसानी शाल फैक्ट्री के मालिक मदन कांडपाल के मुताबिक उस दौरान रीमा लागू से उनकी लंबी बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रीमा लागू
उन्होंने बताया था कि उन्हें यह जगह इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने वापस कौसानी आकर कुछ दिन ठहरने की बात कही थी। लेकिन उनके जाने के बाद अचानक उनकी मौत की खबर सुनकर सभी को काफी दुख हुआ। इस दौरान उन्होंने कई लोगों के साथ फोटो भी खिंचाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें