फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब बदरीनाथ धाम में ब्राह्मण ने पूछ लिया पीएम मोदी के पिता का नाम, दिया था दिलचस्प जवाब

Sat, 18 May 2019 04:41 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 मई को बदरीनाथ धाम आ रहे हैं। इस दौरान वे मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। तो चलिए हम आपको बताते हैं उनके बदरीनाथ धाम में पिछले दौरे के दौरान हुए एक दिलचस्प वाक्या के बारे में। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 1999 में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और उत्तरप्रदेश के प्रभारी होने के नाते भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने बदरीनाथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना की थी।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मंदिर परिसर में जब अपने यजमानों के बहीखाते को लेकर बदरीनाथ के पंडा ब्राह्मण ने पीएम मोदी से उनके पिता का नाम पूछा तो उन्होंने दिलचस्प तरीके से इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘भारत माता है मेरी मां और हिमालय पिता’। तब पीएम मोदी ने बदरीनाथ में यज्ञ और हवन भी करवाया था। 

4 of 6
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौर में तब अनसूया प्रसाद भट्ट भाजपा के गढ़वाल विभाग के संयोजक थे। भट्ट ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगाध श्रद्धा है। वर्ष 2013 की आपदा के बाद उनका ध्यान केदारनाथ को संवारने पर रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आज केदारनाथ का भव्य स्वरूप मोदी की ही देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ वर्ष 2015 में बदरीनाथ धाम में यज्ञ, हवन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रथम देव बदरीनाथ हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार पहले दर्शन केदारनाथ भगवान के होते हैं, लिहाजा प्रधानमंत्री मोदी पहले केदारनाथ के दर्शनों को जाएंगे, उसके बाद बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें