फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी बस दुर्घटना: इस वजह से गई 14 बेकसूर लोगों की जान, हादसे में देवदूत बने ये लोग

Thu, 19 Jul 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
1 of 6
accident - फोटो : amar ujala
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुल्याधार के पास हुई बस दुर्घटना में फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही सामने आई है। सुल्याधार में कॉजवे का निर्माण आधा-अधूरा पड़ा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
accident
क्षेत्रवासियों का कहना है कि हाईवे की सुरक्षा को देखते हुए यदि बीआरओ ने यहां पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए होते, तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। पिछले दो साल से कॉजवे के काम से यहां सड़क संकरी हो रखी है। बीआरओ ने यहां पैरापिट की भी व्यवस्था नहीं की है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
accident
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा-उत्तरकाशी के मध्य सुल्याधार में कॉजवे का निर्माण के लिए हाईवे के डामर को उखाड़ा गया है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह नेगी, अतर सिंह तोमर, दिनेश कृषाली ने बताया कि दो साल से सुल्याधार में कॉजवे का निर्माण बीआरओ पूरा नहीं कर पाया।

 

4 of 6
accident
सालभर पहले उन्होंने दुर्घटना स्थल पर सड़क मरम्मत करने के लिए डीएम और बीआरओ को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। क्षतिग्रस्त सड़क और कॉजवे का आधा-अधूरा निर्माण बस दुर्घटना की बड़ी वजह रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
accident
देवदूत बनकर आए स्थानीय ग्रामीण  
सुल्याधार बस हादसे के दौरान जुगड़गगांव, किरगणी, दिखोलगांव, धारकोट, नकोट के लोग देवदूत बनकर आए। बस दुर्घटना होते ही जुगड़गांव के प्रधान हरि प्रसाद सकलानी ने सबसे पहले चंबा थाना और 108 सेवा को सूचना दी। आसपास के सभी गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
प्रधान सकलानी ने बताया कि दुर्घटना के 10 मिनट बाद वह गांव के लोगों के साथ सबसे पहले मौके पर पहुंचे। वे घायलों को सड़क पर लेकर पहुंचे, तब तक पुलिस और 108 मौके पर पहुंच चुकी थी। राहत कार्य में ग्राम पंचायत में उपलब्ध आपदा किट मददगार साबित हुआ। आपदा किट में उपलब्ध रस्सियों के सहारे घायलों को निकाला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें