फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लापरवाही के कारण हुआ हादसा, तस्वीरों में देखिए मजदूरों की मौत का दर्दनाक मंजर

Wed, 27 Sep 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
DEATH
पुश्ता न‌‌िर्माण के दौरान हुई मजदूरों की मौत ज‌िस लापरवाही के कारण हुई उसे लेकर पुल‌‌िस प्रशासन भी सकते में है। तस्वीरों में देख‌िए...
विज्ञापन

2 of 6
DEATH
कुल्हाण गांव में पुश्ता निर्माण के दौरान मिट्टी की ढांग के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को बचा लिया गया। एसडीआरएफ और पुलिस टीम छह घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों शवों को निकाल सकी।
विज्ञापन

3 of 6
death
एसपी स‌िटी प्रदीप राय का कहना है क‌ि, पहले से ही मिट्टी के ढांग गिरने की आशंका थी। पुश्ता निर्माण कराते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, इसी कारण यह हादसा हुआ।  हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाण गांव में मंगलवार दोपहर हुआ। 

4 of 6
death
मिट्टी की ढांग के बीचोबीच मकान बना होने के कारण गृह मालकिन समचू डोलाम पुश्तें का निर्माण करा रही थीं। ढांग के गिरने से मकान क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा था। पुश्ता निर्माण का मंगलवार को तीसरा दिन था। दोपहर पौने एक बजे के करीब अचानक मिट्टी की ढांग भरभराकर नीचे आ गई। 
विज्ञापन

5 of 6
DEATH
जिससे वहां काम कर रहे तीनों मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। शोर-शराबा हुआ तो आसपास के लोग आ गए। उनकी सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिए। काशी मेहतो निवासी गोखुला बिहार को तो सकुशल निकाल लिया गया, जबकि दम घुटने से राजेश्वर गिरी निवासी बेतिया बिहार (हाल सहस्त्रधारा रोड) और नंदलाल निवासी शिवराजपुर बिहार (हाल कृष्णा मंदिर) की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DEATH
पहला शव तो ढाई बजे के करीब निकल गया, जबकि दूसरा शव शाम साढे़ छह बजे के करीब निकला जा सका। एसपी सिटी प्रदीप राय और सीओ मसूरी ने भी मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें