नोटबंदी के एक साल बाद अब आरबीआई ने ऐसा राज खोला है जिसे पढ़कर बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
2 of 6
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
- फोटो : SELF
ऐसे बैंकों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिनमें नकली नोट जमा करने के बाद इन्हें आरबीआई भेजा गया था। इस अवधि में विभिन्न बैंकों पर नकली नोट को लेकर करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
एसबीआई
- फोटो : File Photo
ताजा मामले में शनिवार को आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के अधिकारियों की ओर से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में नोटबंदी के दौरान एक लाख से अधिक के नकली नोट जमा कराने जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
4 of 6
नोटबंदी
- फोटो : FILE PHOTO
आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर की ओर से नोटबंदी के दौरान सिविल लाइंस एसबीआई की मुख्य शाखा द्वारा एक लाख से अधिक रकम के नकली नोट जमा कराए जाने को लेकर रुड़की सिविल लाइंस कोतावली में तहरीर भेजी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
noteban
जिसके आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नकली नोट जमा कराए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इससे पहले कुछ दिन पूर्व आरबीआई कानपुर की ओर से पंजाब नेशनल बैंक बीटी गंज रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
गौरतलब है कि रुड़की में आरबीआई की ओर से अब तक नकली नोट जमा कराए जाने के मामले में एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। एसएसआई नंद कुमार बचकोटी ने जानकारी देते हुए बताया आरबीआई कानपुर की ओर से डाक के जरिए तहरीर भेजी गई है। जिसके आधार पर मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।