फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 50 और 200 रुपए के नोट को लेकर खड़ी हुई नई मुसीबत, RBI उठा सकती है बड़ा कदम

Wed, 07 Feb 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 6
note
नोटबंदी के बाद जारी 50 और 200 रुपए के नोट को लेकर नई परेशानी सामने आई है। इसलिए बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 6
200 रुपये का नोट - फोटो : RBI
दरअसल, हो सकता है कि जल्द ये दोनों नोट बंद हो जाएं। जिस तरह के हालात बन रहे हैं उससे तो ऐसा ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
advocate rohit
कोटद्वार के अधिवक्ता अमृतांशु बड़थ्वाल और रोहित डंडरियाल ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए 50 रुपये के नए नोट पर दृष्टिहीन लोगों के लिए कोई भी पहचान चिह्न (ब्रेल लिपि) नहीं बनाए जाने का मामला उठाया है। उन्होंने उच्च न्यायालय दिल्ली में इसकी रिट याचिका दायर की है।

4 of 6
advocate amritanshu
कोर्ट ने आरबीआई से जवाब तलब करते हुए कोर्ट में पेश होकर पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता अमृतांशु और रोहित ने अमर उजाला को बताया कि आरबीआई की ओर से जारी किए 50 के नए नोट में दृष्टिहीन लोगों के लिए कोई पहचान निशान नहीं बने हैं।
विज्ञापन

5 of 6
200
इससे दृष्टिहीनों को उनकी पहचान करने में दिक्कतें आ रही हैं, जबकि पुराने 50 रुपये के नोटों में दृष्टिहीन लोगों के लिए नोट पहचानने के लिए ब्रेल लिपि में लिखा होता था। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस मामले में उन्होंने तीन नवंबर 2017 को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
200 rupee note
उसी दिन कोर्ट ने रिजर्व बैंक के अधिवक्ताओं को बुलाया। रिजर्व बैंक ने इस पर समय मांगा था। 31 जनवरी 2018 को दिल्ली उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने मामले को गंभीर बताते हुए रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार को 16 फरवरी को कोर्ट के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं। बताया कि 16 फरवरी को रिजर्व बैंक का पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें