फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: खेत में छिपाया था कच्ची शराब का बड़ा जखीरा, सूचना पर पहुंची पुलिस तो फटी रह गई आंखें

Mon, 01 Oct 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
1 of 5
Raw alcohol - फोटो : amar ujala
हरिद्वार में सुल्तानपुर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के खिलाफ भिक्कमपुर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खेतों से करीब 50 ड्रम लाहन नष्ट किया। साथ ही कच्ची शराब बनाने वाले उपकरणों को भी कब्जे में लिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
Raw alcohol
रणजीतपुर-जसपुर गांव के पास खेतों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने की भिक्कमपुर पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
Raw alcohol
ग्रामीणों की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस बल के साथ रविवार दोपहर रणजीतपुर-जसपुर गांव के पास खेतों में छापेमारी की।

 

4 of 5
Raw alcohol
पुलिस के आने की भनक लगते ही बनाने वाले आरोपी लाहन और उपकरण वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कच्ची शराब बनाने का करीब 50 ड्रम लाहन खेतों से निकाल कर नष्ट कराया। साथ ही कच्ची शराब बनाने वाले उपकरणों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि रणजीतपुर-जसपुर गांव के पास खेतों से करीब 50 ड्रम लाहन नष्ट कर दिया गया है। मौके से करीब सात लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें