फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बंट रही मौत: हरिद्वार में कच्ची शराब पीकर मरे सात लोग, परिजनों का दर्द बयां करतीं ये तस्वीरें

Sat, 10 Sep 2022 04:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
कच्ची शराब से मौत - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के फूलगढ़ में शनिवार सुबह सूरज निकलने से पहले ही मातम मच चुका था। कई घरों से चीख-चीखकर रोने की आवाजें आ रही थीं। जिन्हें सुनकर इलाके के लोग सिहर उठे। मृतकों के घर पहुंच कर जब उन्होंने मंजर देखा तो सन्न रह गए। शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक पांच लोग दम तोड़ चुके हैं, इससे पहले शुक्रवार दिन में दो लोगों की मौत हुई थी। ये सभी मौतें कच्ची शराब पीने से हुई हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि मरने वालों ने कहां से शराब खरीदी और इस शराब के कारोबार में कौन-कौन से लोग जुटे हुए हैं। हालांकि यह पहली घटना नहीं है जिसमें कच्ची शराब पीने से लोगों की मौत हुई हो। इससे पहले साल 2019 में रुड़की में 41 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
कच्ची शराब से मौत - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के फूलगढ़ में कच्ची शराब से पीने से सात लोगों की मौत हो गई।


विज्ञापन

3 of 5
कच्ची शराब से मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतक
  • बिरम सिंह (55 ) पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ,
  • राजू ( 45) पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ,
  • अमरपाल (36) पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ,
  • अरुण 28 पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ,
  • मनोज 32 निवासी शिवगढ़
  • तेजपाल 62 पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ
  •  इश्मपाल 35 पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़ 

4 of 5
कच्ची शराब पीने से मौत - फोटो : अमर उजाला
बिरम सिंह, राजू, अमरपाल, अरुण और मनोज की रात से लेकर आज सुबह तक अलग अलग समय में मौत हुई है। जबकि तेजपाल और इश्मपाल की शुक्रवार को मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कच्ची शराब पीने से मौत - फोटो : अमर उजाला
सभी की मौत कच्ची शराब पीने के बाद खून की उल्टियां होने से हुई है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में शराब बांटी जा रही है। पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। छानबीन की जा रही है। गांव में मातम छाया है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड कैबिनेट: Uksssc की पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द, लोक सेवा आयोग कराएगा आगामी भर्तियां, पढ़ें अन्य फैसले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें