आईआईटी रुड़की की मेस के खाने में कूदते दिखे चूहे
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर के समय मेस में 400 से अधिक छात्रों का खाना बना हुआ था। खाने में चूहा मिलने के बाद किसी भी छात्र ने खाने को हाथ नहीं लगाया। यही नहीं, जो कोई छात्र थोड़ा बहुत खा भी चुके थे उन्होंने उल्टी कर दी। इससे पूरे आईआईटी में हड़कंप मच गया। इस घटना की वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसे देख लोगों का कहना है कि जब आईआईटी जैसे संस्थान की किचन ही सुरक्षित नहीं है, तो शहर में तो इससे भी बुरे हालात होंगे।