फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों को मिलने जा रही ये खास सुविधा, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे

Mon, 29 Jan 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ration card
अगर आपके पास भी राशनकार्ड है तो आपको भी यह खास सुविधा मिलने जा रही है। पढ़िए फायदे की खबर...

 
विज्ञापन

2 of 7
कॉमन सर्विस सेंटर
दरअसल, सरकारी राशन की दुकानों का कॉन्सेप्ट अब बदलने वाला है। राशन की दुकानों पर अब सिर्फ चावल, गेहूं, चीनी और केरोसिन नहीं मिलेगा, बल्कि यहां पर सभी तरह के यूटिलिटी बिल का भुगतान किया जा सकेगा। साथ ही सरकारी प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके लिए राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के रूप में विकसित किया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
राशन की दुकान - फोटो : प्रतीकात्मक च‌ित्र
पूरे प्रदेश में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की लगभग 9200 हैं। इन दुकानों से बीपीएल और एपीएल राशनकार्ड धारकों को चावल-गेहूं वितरित किया जाता है। इसके बदले दुकानदारों को कमीशन मिलता है। राशन के दुकानदारों को मिलने वाला कमीशन अब कम होता जा रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने चीनी का आवंटन लगभग समाप्त कर दिया है और केरोसिन का कोटा भी प्रतिमाह कम होता जा रहा है। प्रदेश सरकार की डीबीटी योजना के तहत एपीएल कार्डधारकों को राशन उपलब्ध कराने की बजाय उस पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ सीधे खाते में डालने की योजना है।

4 of 7
ration card
पीडीएस के दुकानदार इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनका कमीशन बंद हो जाएगा। ऐसे में दुकान चलाने में मुश्किल आएगी और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इसको देखते हुए राशन की दुकानों को सीएससी के रूप में डेवलप करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसकी अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
pos
राशन की दुकानों में अनाज खरीदने के बाद उसका भुगतान प्वाइंट ऑफ सेल मशीन (पीओएस) से किया जा सकेगा। राशन की दुकानों में पीओएस लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है। पीओएस से भुगतान की स्थिति में डिपो होल्डरों को 17 पैसे प्रति ट्रांजेक्शन की दर से कमीशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
money
राशन की दुकानों को सीएससी के रूप में डेवलप करके वहां पर सरकारी, प्राइवेट और सोशल सेक्टर के सभी तरह के प्रमाणपत्र, आवेदन पत्र और यूटिलिटी बिल का भुगतान किया जा सकेगा। बिजली का बिल जमा होगा, रेलवे टिकट बुक कराया जा सकेगा, जिसका कमीशन दुकानदारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Money
वर्तमान में कितना मिल रहा है कमीशन
-एनएफएसए के अनाज के वितरण पर 143 रुपये प्रति क्विंटल।
-राज्य खाद्य योजना के अनाज के वितरण पर 18 रुपये प्रति क्विंटल।
-अंत्योदय योजना के तहत मिलने वाली चीनी पर 7.28 रुपये प्रति क्विंटल।
-केरोसिन तेल पर लगभग 18 पैसे प्रति लीटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें