फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अक्टूबर से पहले राशनकार्ड धारक जरूर कर लें ये काम, नहीं तो पछताना पड़ेगा

Tue, 26 Sep 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
राशन कार्ड - फोटो : file photo
अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो दस अक्टूबर से पहले ये काम जरूर कर लें। नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
ration card
दरअसल, राज्य खाद्य योजना और अंत्योदय योजना के लाभार्थियों का बैंक एकाउंट नंबर राशन कार्ड के साथ लिंक किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग ने लाभार्थियों बैंक से संबंधित विवरण को डिजिटाइज्ड करने का निर्देश सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को 10 अक्तूबर 2017 तक पूरा करने लेने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में अगर आपने अभी तक अपनी बैंक खाते की जानकारी खाद्य आपूर्त‌ि व‌िभाग को नहीं दी है तो जरूर दे दें। प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति माह वितरित की जाने वाली दस किलो चावल और पांच किलो गेहूं के बदले उसके मूल्य के बराबर की राशि उसके बैंक खाते में डालने का फैसला लिया है। 

4 of 6
बैंक अकाउंट
इसके अलावा अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को प्रति माह जो एक किलो चीनी मिलती है उसकी सब्सिडी की राशि भी खाते में डाली जाएगी। इस योजना का आगाज नवंबर 2017 से होना है, लेकिन अभी तक लाभार्थियों के राशन कार्ड के साथ बैंक खाता नंबर लिंक नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
ration card
इसको लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग के प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 10 अक्तूबर तक राशन कार्डों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
computer
राशन कार्डों को डिजिटाइज्ड करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को आउटसोर्स करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक राशन कार्ड की जानकारी कंप्यूटर में फीड करने पर डेढ़ रुपये की राशि जारी करने की व्यवस्था शासन ने की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें