फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: गर्मी शुरू होने से पहले उठाएं इस योजना का लाभ, फ्री में मिलेगा बिजली कनेक्शन

Sat, 10 Mar 2018 07:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
बिजली - फोटो : अमर उजाला
गर्मी शुरू होने वाली है। ऐसे में अगर आपके पास बिजली का कनेक्शन नहीं है तो जल्दी से इस योजना का लाभ उठाएं। अब फ्री में बिजली का कनेक्शन मिल जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
ration card
केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना से बीपीएल और एपीएल राशनकार्ड धारकों के घर रोशन होंगे। गर्मी में बिजली की खासी जरूरत पड़ती है। तो यह योजना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।  बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त और एपीएल कार्डधारकों को 50 रुपये जमा कराने पर बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
Money
जबकि पहले एपीएल कार्डधारकों को कनेक्शन लेने के लिए एकमुश्त 1400 रुपये जमा कराने पड़ते थे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को योजना का शुभारंभ करते हुए 80 आवेदकों को कनेक्शन से संबंधित पत्रावलियां सौंपी।

4 of 6
satpal maharaj
बोट क्लब स्थित ऊर्जा निगम के उप महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में विधायक प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अब गरीबों के घर आसानी से बिजली पहुंचेगी। अभी तक कुछ लोग गरीबी के चलते कनेक्शन नहीं ले पा रहे थे। इस योजना के तहत बीपीएल कार्डधारक को मुफ्त में कनेक्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
electricity demo pic
जबकि एपीएल कार्डधारक को 50 रुपये जमा करने पर कनेक्शन दिया जाएगा। एपीएल कार्डधारक को कनेक्शन के लिए कुल 500 रुपये जमा करने होंगे। प्रत्येक बिल में 50 रुपये किश्त के रूप लिए जाएंगे। 10 महीने में यह राशि वसूली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कनेक्शन के साथ उपभोक्ता को नौ वाट की एक एलईडी, होल्डर, एमसीबी, सॉकेट और पीवीसी वायर निशुल्क दी जाएगी। इस दौरान मंत्री ने 80 लोगों को कनेक्शन से संबंधित पत्रवलियां सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
electricity demo pic
इसके लिए आपको आवेदन पत्र अपने पास के बिजलीघर या उपखंड अधिकारी या सहायक अभियंता के कार्यालय में जमा करना होगा। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि योजना के शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा। इस योजना से पुरानी कुटीर ज्योति योजना पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें