फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: तस्वीरों में देखिए, कैसे बेधड़क घूस ले रहा पेयजल निगम का अधिशासी अधिकारी

Fri, 09 Mar 2018 06:14 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
bribe
पेयजल निगम के अधिशासी अधिकारी इमरान का अपने आवास पर घूस लेते हुए वीडियो वायरल हो गया है। स्टिंग कर बनाया गया यह वीडियो इन दिनों पेयजल निगम सहित प्रदेशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी अधिकारी इमरान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bribe
वीडियो में एक व्यक्ति अधिशासी अधिकारी को नौ लाख रुपये कैश में घूस दे रहा है। यह पैसा मोथरोवाला में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के ठेकेदार को भुगतान के बदले में लेना बताया जा रहा है। पैसा लेने वाला अधिशासी अधिकारी बाकायदा बातचीत में यह भी स्वीकार कर रहा है कि यह पैसा निगम के एमडी के पास जाएगा। हालांकि, एमडी ने इसे बदनाम करने की साजिश बताते हुए मामले की जांच कराने को कहा है। 

वीडिया देखें:


 
विज्ञापन

3 of 5
bribe
पेयजल निगम की ओर से 13वें वित्त आयोग के तहत मोथरोवाला में करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट बनाया जा रहा है। इस प्लांट का निर्माण अभी चल रहा है। निर्माण करने वाली कंपनी के ठेकेदार को दस करोड़ रुपये भुगतान होना था। वीडियो में हुई बातचीत में साफ हो रहा है कि इस रकम का पांच प्रतिशत जल निगम के अधिकारी घूस मांग रहे थे। उसी पांच प्रतिशत का पहला टोकन अमाउंट नौ लाख रुपये वीडियो में अधिशासी अधिकारी के घर पर दिया जा रहा है।

4 of 5
bribe
स्टिंग करने वाला व्यक्ति बाकी का एक लाख शाम तक देने की बात कर रहा है। वीडियो में स्टिंग करने वाला व्यक्ति यह भी बता रहा है कि चार पैकेट दो-दो लाख के हैं और एक पैकेट एक लाख रुपये का है। वह बार-बार अधिशासी अधिकारी इमरान अहमद को पैसा गिनने को बोल रहा है, लेकिन उन्होंने वीडियो में पैसा अपने हाथ से नहीं गिना। हालांकि, इमरान अहमद ने वीडियो में यह कहा है कि यह पूरा पैसा एमडी (भजन सिंह) के पास जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bribe
मुझे कुछ लोगों ने बताया है कि ऐसा कोई वीडियो चल रहा है, लेकिन अभी तक मुझे यह वीडियो नहीं मिला है। अब मेरा नाम बोलने से क्या होता है। कोई कहने लग जाए कि मैं प्रधानमंत्री को देता हूं तो यह तो सच नहीं है ना। आप अगर कहने लगें कि मैं अपने सीनियर को देता हूं, तो यह आपकी सत्यनिष्ठा को संदिग्ध करता है। हम इस मामले की सत्यनिष्ठा की जांच कराएंगे। अगर सत्यनिष्ठा संदिग्ध होगी तो भी कार्रवाई की जाएगी।
-भजन सिंह, एमडी, पेयजल निगम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें