फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड धारक ध्यान दें, नए बदलाव से अनजान हैं तो नहीं मिलेगा लाभ

Tue, 27 Mar 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ration - फोटो : google
राशन कार्ड धारकों को लिए यह खबर बेहद जरूरी है। अब आपके राशन की दुकान पूरी तरह से बदल गई है।
विज्ञापन

2 of 6
biometric machine
नौ फरवरी 2018 से राशन की दुकानों में बायोमीट्रिक मशीन मशीनें चलने लगी हैं। जिससे राशन वितरण पर उठने वाले तमाम सवालों पर लगाम लगेगी। अगर आपकी राशन की दुकान में ऐसा नहीं हुअा है तो  खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत करें।
 
विज्ञापन

3 of 6
बायोमैट्रिक डाटा
जिला आपूर्ति विभाग के मुताबिक जिले ही सभी 1043 राशन दुकानों पर यह व्यवस्था लागू होगी। नौ फरवरी तक सभी राशन की दुकानों में बायोमीट्रिक मशीन लगा दी जाएंगी। 

 

4 of 6
aadhar
राशन डीलर की लापरवाही और कालाबाजारी को रोकने के लिए यह पहल की जा रही है। सभी राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगेंगी, जिसमें कार्ड धारकों का आधार से लिंक हुआ पूरा ब्योरा रहेगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
Biometric
कार्ड नंबर फीड करते ही कार्ड धारक का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इसके बाद कार्ड धारक बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाएगा तो उसे राशन मिलेगा। कार्डधारक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से अंगूठा लगाने के बाद यूनिट के अनुसार राशन दिया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो इमेज
वहीं राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर बनाने के लिए दुकानदारों की विभाग की ओर से ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। डीएसओ विपिन कुमार ने बताया कि जिले के सभी खाद्य आपूर्ति निरीक्षकों को दुकानदारों को ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जल्द ही यह प्रक्रिया यहां शुरू की जा सके। उत्तराखंड में राशन की दुकानों को सीएससी से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद दुकानों पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र, आय प्रमाण पत्र समेत बिजली, पानी, पासपोर्ट, पैनकार्ड व मोबाइल रिचार्ज की सुविधा मिलेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें