फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से रद्द हो गए हजारों राशनकार्ड, चैक कीजिए कहीं आपका भी तो नहीं हुआ

Thu, 07 Jun 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
इस कारण हजारों राशनकार्ड रद्द कर दिए गए हैं। तो देर न कीजिए देखिए कहीं आपने भी तो ये गलती नहीं की है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ration card
आपूर्ति विभाग ने आधार कार्ड से लिंक नहीं होने पर राजधानी देहरादून के करीब 20 हजार राशन कार्डों को निरस्त कर दिया है। केंद्र सरकार ने राशनकार्ड कार्ड को आधार से लिंक करने की योजना तैयार की है। लेकिन कई लोगों ने अपने राशनकार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है। इसलिए खाद्य आपूर्ति विभाग को ऐसा करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आधार
हालांकि विभाग ने भविष्य में आधार के लिंक कराने पर राशन कार्ड बहाल करने की बात कही है।  जिला आपूर्ति अधिकारी नितिन कुमार के अनुसार जिले में तीन लाख, 87 हजार राशन कार्डधारक है। पिछले डेढ़ साल से सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार व बैंक खाते से लिंक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

4 of 5
ration - फोटो : google
इसके बावजूद करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हो सके हैं। इसके चलते ऐसे सभी राशन कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते अब इन उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हालांकि भविष्य में राशन कार्ड को आधार व बैंक खाते से लिंक कराने की सहूलियत रहेगी और लिंक होने के बाद राशन की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। वहीं विभाग सभी राशनकार्ड धारकों ये ये अपील भी कर रहे हैं कि जल्द से जल्द अपने राशनकार्ड को आधार से लिंक करा लें, तभी उन्हें सब्सिडी का फायदा भी मिल सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें