t20 in dehradun
इसके बाद मुश्फिकुर रहीम और तमीम इकबाल ने साझेदारी बढ़ाई, लेकिन कुछ देर बाद मुश्फिकुर 22 रनों के स्कोर पर मैदान छोड़ गए। कप्तान शाकिब अल हसन भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सौम्या सरकार ने तीन और मोसद्कि होसैन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में रोनी और एन इस्लाम ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया। रोनी ने 21 और एन इस्लाम ने छह रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान के राशिद खान ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए।