मुस्फिकुर रहीम ने 18 गेंदों में 22 रन बनाकर पारी को कुछ संभाला, लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद तू चल मैं आया की तर्ज पर बांग्लादेशी बल्लेबाजी बिखर गई। राशिद खान ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में कप्तान शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और मोसद्दिक हसन का विकेट लेकर बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। राशिद खान अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में मात्र 12 रन देकर चार विकेट झटके । इसके अलावा मोहम्मद नबी ने दो और जदरान व करीम जनात ने एक-एक विकेट लिए।