फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday: इनके पास है महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का दुर्लभ फोटो, देखिए...

Sun, 11 Feb 2018 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 6
Thomas Edison
अपने आविष्कारों से दुनिया को विद्युत बल्ब तथा फोनोग्राफ की सौगात देने वाले थॉमस एडिसन के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनका यह दुर्लभ फोटो।
 
विज्ञापन

2 of 6
Thomas Edison
पर्यटन नगरी मसूरी निवासी, इतिहासकार गोपाल भारद्वाज को अपने स्वर्गीयपिता के दस्तावेज व् फोटो संग्रह को खंगालते समय विश्व प्रसिद्ध महान अमेरिकी अविष्कारक और व्यापारी थॉमस अल्वा एडिसन की एक दुर्लभ फोटो जिसमें एडिसन तीन अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठे हैं, हाथ लगी है। उनका कहना है की यह भी संयोग हैं की आज 11 फरवरी को एडिसन का जन्मदिवस भी है और यह फोटो उनके हाथ तब लगी जब वह अपने घर का सामान पुराना सामान जिसमें उनके स्वर्गीय पिता के दस्तावेज भी दूसरे कमरे में स्थान्तरित कर रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
Gopal Bhardwaj - फोटो : facebook
गोपाल भारद्वाज ने बताया की इस फोटो में बाएं से हेनरी फोर्ड, अमेरिका में फोर्ड मोटर कम्पनी के संथापक, जिन्हें आधुनिक युग की भारी मात्रा में उत्पादन के लिये प्रयुक्त असेम्बली लाइन का जनक माना जाता है, थॉमस अल्वा एडिसन महान अविष्कारक जिन्होनें विद्युत्बल्ब तथा फोनोग्राफ सहित हजारो आविष्कार करके संसारभर में लोगो के जीवन में भारी बदलाव लाये।



 

4 of 6
Thomas Edison
 वारेन जी हार्डिंग अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति और हार्वी फायरस्टोन अमेरिका के प्रख्यात व्यवसाई और फायरस्टोन टायर और रब्बर कम्पनी के मालिक अमेरिका के मेरीलैंड क्षेत्र में एक कैम्पिंग ट्रिप के दौरान बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो का प्रिंट 18,12 के साइज का उस समय अमेरिका में इस्तमाल होने वाले पेपर है जिसकी स्तिथि आज भी बिलकुल सही है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Thomas Edison
भारद्वाज ने बताया की उनके पिता राजगुरु ऋषि भारद्वाज 1920 के दौरान मसूरी आ गये थे और वह उस समय के प्रख्यात ज्योतिषी थे। उनके पास उस समय के कई राजा महाराजा और देश के जाने माने नेता अपनी जन्म कुंडली दिखाने आते थे वहीँ कई अंग्रेजों की फ़ौज में कार्यरत अफसर और अमेरिकी इसाई मिशन के कर्मचारी भी कौतहुलवश उनके पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार विमर्श करने आते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Thomas Edison
उसी दौरान एक अमेरिकी नें उनके पिता को यह फोटो भेंट किया था, जो उन्होनें अपने एक रजिस्टर के अन्दर रख दिया और वह फोटो आज उनके हाथ लगा है। गोपाल भारद्वाज जी नें कहा की इस दुर्लभ फोटो को वह मसूरी में पर्यटन विभाग के एक होटल प्रस्तावित म्यूजियम के बन जाने पर लोगों के दर्शन के लिये रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें