फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दिखा दुर्लभ प्रजाति का ये खतरनाक शिकारी जानवर, लाल सूची में है शामिल, तस्वीरें...

Wed, 30 Sep 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
यलो थ्रोटेड मार्टिन - फोटो : अमर उजाला
दुर्लभ प्रजाति का जंगली जानवर चुथरौल यानी यलो थ्रोटेड मार्टिन उत्तराखंड के रामनगर के जंगल में नजर आया है। इस दुर्लभ प्रजाति के जानवर को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने अपनी लाल सूची में शामिल किया है। इसे खतरनाक शिकारी जानवर माना जाता है, जो अपने शिकार को नोच-नोचकर मार डालता है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पीले और भूरे रंग में दिखने वाला चुथरौल छोटा जानवर है, लेकिन खतरनाक शिकारी है। ये दो या चार समूह में ही शिकार करते हैं। ये बहुत अवसरवादी होते है और अपने से पांच गुना शिकार को मारने से भी नहीं हिचकते हैं। पिछले साल ढिकाला के सांभर रोड पर इनके द्वारा बंदर को मारते हुए एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शिवानी साह बताती हैं कि कॉर्बेट और सीतावनी के जंगलों में यह कम ही नजर आते हैं। ये इलाका बनाकर रहना पसंद करते है और एक ही दिन में शिकार के लिए 10 से 20 किमी तक पहुंच जाते हैं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन्हें जमीन के अलावा पेड़ों पर भी शिकार करते देखा गया है। ये पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाते हैं और 8-9 मीटर तक छलांग भी लगा सकते है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार के अनुसार लगातार शिकार होने के कारण आज इनकी संख्या कम हो रही है, जो चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जहां तक कॉर्बेट व आसपास के जंगलों का सवाल है तो समय समय पर यहां इनकी उपस्थिति देखी गई है। यहां आज तक इनके शिकार का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है, जो अपने आप में एक सुखद पहलू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें