फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर अग्निकांड: आग ने लिया विकराल रूप, फिर सिलेंडरों के फटने से हुआ धमाका, युवक झुलसा, तस्वीरें...

Wed, 30 Sep 2020 01:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लगने से करीब 70 दुकानें स्वाहा हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने भी भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन लोगों में उस समय और दहशत का माहौल बन गया, जब आग की चपेट में आकर एक के बाद एक तीन सिलेंडर फट गए। घटना से करीब चार करोड़ के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सिलेंडर फटने से पक्काकोट निवासी विनीत कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, वहां शुभम की धूप बत्ती की दुकान है। आग लगने की सूचना पर विनीत भी शुभम के साथ वहां चला गया था। इसी दौरान पन्ना की दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। जिससे विनीत झुलस गया। उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
धमाके की आवाज आस-पास के क्षेत्र में पहुंची तो लोग घरों से बाहर निकल गए। आग की लपटें इतनी दूर तक दिखाई दे रही थीं कि लोगों ने दहशत के मारे अपने घरों में रखे सिलेंडर भी घर से बाहर फेंकने शुरू कर दिए। इससे मची अफरा-तफरी के दौरान कुछ लोग घायल भी हो गए। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस को भीड़ को खदेड़कर रास्ता खाली कराना पड़ा। बाजार की गली तंग होने के कारण दमकल के तीन वाहन भी घटना स्थल के आखिरी छोर तक नही पहुंच पाए।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
घटना रात करीब 11:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पुरानी सब्जी मंडी में पहले सब्जी, रेडीमेड कपड़े और प्लास्टिक के सामान की फड़ में आग लग गई। आग की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक फायर ब्रिग्रेड वहां पहुंची तब तक आग कई दुकानों तक फैल गई।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। वहीं, गलियों के तंग होने से उन्हें आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों के अनुसार, आग लगने के दौरान दमकल विभाग की लापरवाही भी सामने आई। सूचना के बाद भी दमकल के वाहन आधा घंटा देरी से पहुंचे। घटना स्थल पर देरी के पहुंचने के कारण ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पुरानी सब्जी मंडी में तकरीबन 70 से ज्यादा फड़ लगाई जाती हैं जिसमें दो दर्जन से ज्यादा फल और सब्जी की दुकानें हैं। वहीं, इन दुकानों में बारदाना भी बेचा जाता है। जिससे आग तेजी के साथ धधकी। यहां अतिक्रमण कर बनाए गई दुकानों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें