फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके हाथों में है यह योग तो जीवन भर होगी 'धनवर्षा'

Mon, 29 Jan 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA
अगर आप में भी यह गुण है तो जीवन भर लक्ष्मी का वास रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश पंत के मुताबिक इस योग से अचानक धन लाभ मिलता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
treasure - फोटो : सोशल मीड‌िया
यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत तक जा रही हो, साथ में सूर्य रेखा भी पतली, लम्बी, शुभ हो, साथ में मस्तिष्क रेखा, आयु रेखा भी अच्छी है तो उस हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता है। इस योग से अचानक धन लाभ मिलता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
यदि शनि पर्वत यानी रिंग फिंगर के नीचे वाला क्षेत्र और शुक्र पर्वत अधिक भरा हुआ हो, सुंदर हो और भाग्य रेखा शुक्र पर्वत यानी अंगूठे के पास वाले क्षेत्र से आरंभ होकर शनि क्षेत्र के मध्य तक पहुंचे तो ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग काफी पैसा कमाते हैं।

 

4 of 6
palm
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा एवं चन्द्र रेखा मिलकर एकसाथ शनि पर्वत पर पहुंचे तो ऐसे लोग भी धनवान रहते हैं। हथेली में अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत होता है और शुक्र पर्वत की दूसरी ओर हथेली के अंतिम भाग पर चंद्र पर्वत होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
palmistry - फोटो : palmistry
यदि भाग्य रेखा लिटिल फिंगर के नीचे के क्षेत्र से प्रारंभ होकर किसी भी रेखा से कटे बिना शनि पर्वत तक पहुंचती हो तो यह रेखा भी शुभ होती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति धन संबंधी कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ase - फोटो : Getty Images
हथेली में एक से अधिक विवाह रेखाएं प्रेम प्रसंग का इशारा करती हैं। यह रेखा यह भी बताती है कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। यदि विवाह रेखा नीचे की ओर बहुत अधिक झुकी हो तो वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।(यह जानकारियां केवल धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं और जनरुचि को ध्यान में दी गई हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें