उत्तराखंड में पांच दिन से अपहृत लाडली की लाश हल्द्वानी के गौलापार झाड़ियों में मिली। दरिंदे ने दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर दी। लाडली का मुंह से खून से सना था। थप्पड़ मारने से उसके गाल काले पड़ गए थे। पूरे शरीर पर खरोंच के निशान थे। पिथौरागढ़ की लाडली शादी में शामिल होने के लिए माता-पिता के साथ हल्द्वानी आई थी। 20 नवंबर को रिसेप्शन से उसका अपहरण हुअआ था। इस दरिंदगी को देख मौके पर पहुंचे हर किसी का कलेजा कांप गया। पिता और चचेरे भाई लाश को देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए 20 लोगों को हिरासत में लिया है।