गुरमीत राम रहीम पर रेप मामले में फैसले के बाद पंचकुला में फैली हिंसा को शायद ही कोई भूल पाए। वहीं इस लड़ने ने इस पूरी कहानी को एक रैप में बना डाला। क्या आपने सुना है ये सांग, नहीं तो यू ट्यूब के इस चैनल पर सुने।
विज्ञापन
2 of 6
rap
इस रैप सांग को अपलोड करने के बाद रुड़की का यह नौजवान हैश गुर्जर ने पूरे बवाल को गीत के रूप में पिरोया है। यू टयूब पर डाला गया यह वीडियो गीत सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। हैश ने यूट्यूब पर गोपी तोमर चैनल पर यह गाना अपलोड किया है।
विज्ञापन
3 of 6
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
जानकारी के मुताबिक रुड़की के गणेशपुर निवासी हैश गुर्जर का वोकलसिटी स्टूडियो के नाम से एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो है। इसके चलते इस लड़ने ने हनी सिंह के अंदाज में यह रैप गया है। जिसमें उसने बाबा और नेताओं की गुलामी पर कटाक्ष किया है। वहीं गुरमीत राम रहीम के भक्तों की खिंचाई भी की गई है।
4 of 6
पंचकूला में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
यूटयूब पर डाले गए इस वीडियो को लगातार लाइक और शेयर मिल रहे हैं। वोकलसिटी प्रोडक्शन के फेसबुक पेज के अलावा सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर भी यह वीडियो तेजी से बढ़त बना रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
पंचकूला
- फोटो : SELF
हैश का कहना है कि उनके दिमाग में अचानक बवाल पर गीत बनाने का आइडिया आया और चंद घंटों में उन्होंने पूरा गीत तैयार कर दिया। बकौल हैश आजादी के 70 साल बाद भी हम लोग पूरी तरह आजाद नहीं हैं।
इसमें उसने बताया है कि देश की एक बड़ी जनसंख्या बाबाओं और नेताओं की गुलाम बनी हुई है। इसलिए गीत सुने और अंधविश्वास से भरी इस दुनिया से बाहर आने की अपील की है।