वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
इससे पुलिस गुस्से में आ गई। उसके हाथ जो भी व्यक्ति लगा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सब्जी लेने बाजार आए एक स्थानीय मुस्लिम व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में हमने भी थाने में गिरफ्तारी दे दी। हमें टिहरी जेल ले जाया गया। मैं वहां 19 दिन तक कैद में रहा। हम जेल में राम भजन, हनुमान चालीसा का पाठ करते थे। शाखाएं लगाते थे। जब लौटे तो स्थानीय मुस्लिम महिला मतकूल ने मेरा स्वागत किया। मुझे आज उनके शब्द सुनाई देते हैं, लौट आया प्रेम! आज हम उत्साहित और गौरवान्वित हैं कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।
(उत्तराखंड के कैबिनटे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बातचीत पर आधारित)