फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami: रामजन्मोत्सव...मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर पत्नी के साथ कन्या पूजन किया, तस्वीरों में देखें

Wed, 17 Apr 2024 01:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री धामी ने अपनी पत्नी के साथ किया कन्या पूजन - फोटो : एएनआई
उत्तराखंड में रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ सीएम आवाज आवास पर कन्या पूजन किया। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रदेश में विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।

आज देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है। इस बार रामनवमी बहुत ही खास रही। अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई गई। दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुई जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर सूर्यदेव ने अपनी किरणों से रामलला के मस्तक पर तिलक किया। और इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लोग उत्सुक रहे।
विज्ञापन

2 of 6
मुख्यमंत्री धामी ने अपनी पत्नी के साथ किया कन्या पूजन - फोटो : एएनआई
रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में विधि-विधान के साथ भगवान राम की पूजा की गई और मंगल गीत और भजन गाया गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
सीएम धामी - फोटो : एएनआई
सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) रुड़की के वैज्ञानिकों की एक टीम ने सूर्य तिलक मैकेनिज्म को तैयार किया है।

4 of 6
कन्याओं को भोजन परोसते सीएम धामी व उनकी पत्नी - फोटो : एएनआई
इसके डिजाइन को तैयार करने में टीम को पूरे दो साल लग गए थे। 2021 में राम मंदिर के डिजाइन पर काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम धामी - फोटो : एएनआई
सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की एक टीम ने सूर्य तिलक मैकेनिज्म को इस तरह से डिजाइन किया है कि हर साल राम नवमी के दिन दोपहर 12 बजे करीब चार मिनट तक सूर्य की किरणें भगवान राम की प्रतिमा के माथे पर पड़ें।

ये भी पढ़ें...सूर्य तिलक: राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण, सूर्य किरणों ने किया रामलला का तिलक, दो साल में तैयार हुआ ये डिजाइन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस निर्माण कार्य में सीबीआरआई के साथ सूर्य के पथ को लेकर तकनीकी मदद बेंगलूरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए) की भी ली गई है। बेंगलूरु की एक कंपनी ऑप्टिका ने लेंस और ब्रास ट्यूब का निर्माण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें