फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: उधर प्रधानमंत्री मोदी ने किया शिलान्यास, इधर ढोल बजाकर झूम उठे बीजेपी विधायक, तस्वीरें

Wed, 05 Aug 2020 04:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर ढोल बजाकर मसूरी के लाइब्रेरी चैक में रामभक्तों संग खुशी मनायी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पांच शताब्दी के काला इतिहास का समापन है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होने पर विधायक जी खुशी से फूले नहीं समाए और ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। उन्होंने आध्यात्मिक सुर में कहा कि आज रामलला कितने खुश होगें, इसकी कल्पना शायद ही कोई कर सकता हो।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होनें कहा कि वाकई, श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रारम्भ होने का यह भव्य पल हिन्दुओं के लिए दिवाली के समान है। यह मंदिर हमारी राष्ट्रीय भावनाओं का प्रतीक बनोगा और लोगों को संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा। देश आज स्वर्णिम इतिहास रच रहा है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
गणेश जोशी ने कहा कि आज पूरा भारत राममय है, पूरा देश रोमांचित है और हर मन दीपमय है। उन्होंने मसूरी गुरुद्वारा साहिब, सनातन धर्म मंदिर, कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर, सांई मंदिर, गांधी चैक स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, गुरुद्वारा साहिब, माता मंदिर गनहिल, हनुमान मंदिर कचहरी के मंदिरों में सुन्दरकाण्ठ पाठ आयोजित करवाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, कैंट उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, अरविन्द सेमवाल, मुकेश धनाई, राकेश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, संजय नौटियाल, कमल थापा, सत्येन्द्र नाथ, योगेश घाघट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, देवेन्द्र पाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता अलग-अलग मंदिरो में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें