फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Bhoomi Pujan: राममय हुई देवभूमि, कहीं जलाए दीये तो कहीं लड्डुओं का प्रसाद तैयार, तस्वीरें...

Tue, 04 Aug 2020 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बुधवार को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर देवभूमि उत्तराखंड में भी खुशी का माहौल है। भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर तीर्थनगरी हरिद्वार भी दीयों से जगमगाई गई। हरकी पैडी पर ब्रहमकुंड में 501 दीए जलाने के साथ रामधुन गाई। नीलेश्वर महादेव मंदिर में 1008 दीएं जलाकर श्रीराम के नाम उद्घोष किया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जगजीतपुर स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को 11 हजार लड्डुओं का प्रसाद तैयार कराया है। बुधवार को लड्डुओं के वितरण से पूर्व सुंदरकांड का होगा और शाम को मंदिर में 1100 दीपक जगमगाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर भूमि पूजन के भव्य आयोजन पर हरिद्वार में दीपावली जैसा उत्सव होगा। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि 500 कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर लिया है। परिवार के सदस्य 5-5 मिट्टी के दीये जलाकर, आतिशबाजी भी करेंगे। मनीष चौहान ने बताया कि पौधारोपण, हवन और गंगा में दुग्ध अभिषेक के कार्यक्रम भी किए जाएंगे। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की ओर से मंगलवार को घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। मेयर सुनील उनियाल गामा तथा विधायक खजानदास समेत कई कार्यकर्ताओं ने 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। टपकेश्वर मंदिर स्थित माता वैष्णों मंदिर में भजन कीर्तन भी किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर और सिद्धेश्वर मंदिर में दीप जलाकर पूजा पाठ किया गया। राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों द्वारा भी 101 दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें