ज्योतिषाचार्य प्रमोद सेमवाल ने बताया कि 4 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा का साया रक्षाबंधन के दिन पहले ही समाप्त हो जाएगा। अगर बहनें अपनी राशि के अनुसार रंग वाली राखी भाई को बांधेंगी तो भाई के लिए शुभ होगा। आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन भाई को कौन से रंग वाली राखी बांधनी चाहिए।