फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2018: शुभ मुहूर्त में भाई को राखी बांधेंगी बहनें, लेकिन इस बात का रखना होगा ध्यान

Sun, 26 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन
26 अगस्त रविवार को बहनें भाई को राखी बांधेंगी। जिस दौरान बहनों को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन पर सजे बाजार। - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर पूरे दिन भद्रा न होने से बहनें कभी भी राखी बांध सकती हैं। करीब चार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्णिमा 25 अगस्त को दोपहर 3:16 बजे से 26 अगस्त को शाम 5:25 बजे तक रहेगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा।

4 of 7
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला
लेकिन रक्षाबंधन पर बहनों को एक बात विशेष ध्यान रखना है। भाई को राखी बांधते समय उन्हें विशेष पूजन विधि का अनुसरण करना है। आइए जानते हैं पूजन विधि...
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन
सबसे पहले पूजा की थाल तैयार कर लें। इस थाल में रोली, मिठाई, पान का पत्ता, कुमकुम, रक्षा सूत्र, अक्षत, पीला सरसों, दीपक और राखी रख लें।
विज्ञापन

6 of 7
tilak
अब भाई को तिलक लगाएं। दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बांधें, उसके बाद राखी को बांधें। फिर भाई की आरती उतारें। भाई को मिठाई खिला दें। अगर आपसे बड़ा है तो उसका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अगर छोटा है तो उसके सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
puja aarti
अंत में पूजा की थाल को पूजा स्थान पर रख दें और दीपक को अंत तक जलने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें