फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रह-नक्षत्र बना रहे हैं राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Fri, 23 Feb 2018 07:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
राशिचक्र - फोटो : zodiac sign
गुरुवार यानी 22 फरवरी को भरणी नक्षत्र का चंद्रमा इंद्र और राजयोग बना रहा है। पंडित सुशांत राज के अनुसार इन शुभ योगों का सीधा फायदा मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को होगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
astrology - फोटो : google
मेष -सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा। कठिन काम भी आसानी से निपटा लेंगे। कुछ नए और रोचक मौके मिल सकते हैं। दूसरों से मुलाकात में आपको नई बातें समझने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्त और भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे होंगे।किस्मत भी साथ देगी। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने से पहले सलाह कर लें।

 
विज्ञापन

3 of 7
astrology
मिथुन - अचानक धन संबंधित बड़ा फायदा हो सकता है। काम करने की इच्छा नहीं है तो भी काम में लग जाएं। परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो लगभग हर चुनौती से निपट जाएंगे। दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी प्लानिंग से ही आपको धन लाभ हो सकता है।

कर्क - बिजनेस और कामकाज का विस्तार करने के लिए निवेश कर सकते हैं। कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। जिन बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं है उनके लिए दिन अच्छा है। कोई नौकरी भी मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है, जो आपने पहले शायद कभी न संभाली हो। 


 

4 of 7
astrology - फोटो : amarujala
सिंह -नए अनुभव हो सकते हैं। आपका ध्यान दूर स्थान और वहां पर रहने वाले लोगों पर रहेगा। वहां से जुड़े किसी कामकाज के बारे में विचार कर सकते हैं। अपने निवास स्थान से दूर या विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपका कामधंधा भी अच्छा चलेगा। कोई नई और अच्छी आदत शुरू हो सकती है। जो बदलाव हो रहा है, उसे स्वीकार करना होगा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
astrology - फोटो : amarujala
तुला - रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। धन लाभ होगा। सकारात्मकता और जोश रहेगा। आपसे मिल कर कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। रिश्तों के क्षेत्र में सुधार की गुंजाइश बाकी है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ मामले सुलझेंगे। यह काम बहुत आसानी से भी हो जाएगा। बिजनेस करते हैं, तो सफल हो जाएंगे। नए निवेश के बारे में विचार होगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
astrology - फोटो : amarujala
धनु -बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश की दिशा बदल सकते हैं। थोड़ा समय आपके अनुकूल होगा। आपके साथ आज सुखद घटनाएं भी हो सकती हैं। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कोई शुभ चिंतक जो सलाह दे, उसे मान लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
astrology - फोटो : amarujala
कुंभ - जोखिम भरे कामों में किस्मत का साथ मिल सकता है। आज आप थोड़े सफल भी रहेंगे। नया मौका मिले तो उसे जाने न दें। कुछ अच्छी स्थिति भी आपके साथ बन सकती है। कॉन्फिंडेंस रखें, लेकिन विनम्रता के साथ आगे बढ़ना होगा। ज्यादातर समस्याओं का समाधान जल्दी ही हो जाएगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपका पैसा कहीं नहीं अटकेगा।

मीन - नए निवेश के लिए सितारों का साथ मिल सकता है। आपके लिए दिन शुभ है। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। इस बारे में किसी से चर्चा न करें। अपनी क्षमताओं पर आपका भरोसा बढ़ेगा। दृढ़निश्चय और आपके साथ मौजूद ऊर्जा के दम पर आप अपने महत्वपूर्ण मामलों को आसानी से निपटा सकते हैं। कोई मौका न चूकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें