फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौल उठा था राजनाथ का खून, बोले मत रखना गोलियों का हिसाब

Sat, 18 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून)

सार

  • पाकिस्तान की ओर फायरिंग पर बीएसएफ के डीजी को फोन पर दिए थे निर्देश
  • बोले, उत्तराखंड देश का एकमात्र राज्य, जहां गढ़वाल और कुमाऊं दो रेजीमेंट
विज्ञापन
1 of 9
rajnath singh - फोटो : अमरउजाला
केंद्र सरकार के दो साल की उपलब्धियां बताने देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री एक वाकया बताते हुए जोश में आ गए। अक्टूबर 2014 का एक प्रसंग सुनाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हम कमजोर कलेजे के इंसान नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 9
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित बाबूगढ़ में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आतंकवाद पर भी बोले। कहा, देश में मोदी सरकार आने के बाद आतंकी घुसपैठ की घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी आई है।
विज्ञापन

3 of 9
राजनाथ सिंह केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकासनगर पहुंचे थे। - फोटो : अमरउजाला
केंद्र सरकार आतंकवाद, उग्रवाद और माओवाद की समस्या पर गंभीर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ही देश का एकमात्र राज्य हैं, जहां गढ़वाल और कुमाऊं दो-दो रेजीमेंट हैं।

4 of 9
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला
इसी दौरान एक प्रसंग सुनाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हम कमजोर कलेजे के इंसान नहीं हैं। अक्टूबर 2014 की बात है। वे रात में घर पर आराम करते हुए न्यूज देख रहे थे।
विज्ञापन

5 of 9
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला
टीवी के जरिए पता चला कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में पांच निर्दोष नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। यह देखकर उनका खून खौल उठा।
विज्ञापन

6 of 9
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला
उन्होंने सीधे बीएसएफ के महानिदेशक को फोन घुमाया और घटना की जानकारी ली। डीजी ने उन्हें बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर को पहले सफेद झंडे दिखाकर शांति बनाए रखने का संदेश दिया। लेकिन इसके बाद फिर सीमा के पार से गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन

7 of 9
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला
उन्होंने इसका मतलब पूछा तो डीजी ने बताया कि सफेद झंडा दिखाने का मतलब शांति कायम रखना और बैठक कर समस्या का हल निकालना है।

8 of 9
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला
इस पर उन्होंने डीजी को निर्देश दिया कि पहली गोली भारत की ओर से नहीं चलेगी, लेकिन पाकिस्तान की ओर से गोली चली तो भारत की ओर से चलने वाली गोलियों की गिनती नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
राजनाथ की सभा में पहुंची भीड़ - फोटो : अमरउजाला
राजनाथ सिंह की यह बात सुनकर जनसभा में शामिल लोगों का जोश दोगुना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें