फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: बिग बी की सलामती के लिए रजनीकांत ने यहां टेका मत्था, भंडारे में साधु संतों को कराया भोज

Fri, 16 Mar 2018 07:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
rajinikanth
बिग बी अमिताभ की सेहत में जल्द सुधार के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ने यहां प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने साधु संतों को भोजन भी कराया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rajinikanth
तीन दिवसीय प्रवास पर तीर्थनगरी के दयानंद आश्रम पहुंचे बॉलीवुड के जाने माने फिल्म स्टार रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी के संत-महात्माओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं संतों को भोजन वितरित किया और दक्षिणा भी दी। इस दौरान उन्होंने साधु संतों से आशीर्वाद भी लिया।
इस दौरान उन्होंने शूटिंग के दौरान बीमार हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन के लिए भी प्रार्थना की।
विज्ञापन

3 of 6
rajinikanth
मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में बृहस्पतिवार को फिल्म अभिनेता रजनीकांत के दिन की शुरुआत सुबह सबेरे विभिन्न यौगिक क्रियाओं से हुई। इसके बाद आश्रम में ही स्नान किया और फिर गंगा दर्शन किए और आचमन लिया।
 

4 of 6
rajinikanth
आश्रम परिसर स्थित अपने आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती समाधि मंदिर में दर्शन व पूजन के बाद नाश्ता किया, जिसमें उन्होंने इडली, बड़ा, सांभर व नारियल की चटनी ली। इसके बाद फिल्म अभिनेता रजनीकांत लगातार दूसरे दिन भी आश्रम से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गूलर में वशिष्ठ गुफा के दर्शन के लिए निकल गए।


 
विज्ञापन

5 of 6
rajinikanth
उन्होंने दोपहर में दयानंदनगर (शीशमझाड़ी ) स्थित दयानंद आश्रम में लौटकर साधु-संतों को भंडारा दिया। आश्रम के महाप्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि आश्रम में बृहस्पतिवार के लिए फिल्म अभिनेता रजनीकांत का भंडारा बुक था। लिहाजा उन्होंने भंडारे में 200 संतों को अपने हाथों से भोजन बांटा। साथ ही करीब 20 संतों को दक्षिणा भी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajinikanth
इसके बाद वह शाम के समय तीर्थनगरी के बैराज क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले। भंडारे में संतों को चावल, सांभर, सब्जी, जलेबी, पूड़ी आदि परोसी गई। गौरतलब है कि फिल्म स्टार रजनीकांत अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत दयानंद आश्रम स्थित गुरु स्थान पर तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। आश्रम सूत्रों के अनुसार वह शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें