फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सचिवालय में घुसा बारिश का पानी, तस्वीरों में देखिए क्या हो गया हाल

Wed, 12 Jul 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
rain
उत्तराखंड में प‌िछले दो द‌िनों से हो रही बार‌िश कारण चारों ओर पानी ही पानी भर गया है। बुधवार को तीन घंटे की बार‌िश ने जलप्रलय ला दी। इसके बाद सच‌िवालय में भी पानी भर गया। तस्वीरों में देख‌िए पूरा हाल...
विज्ञापन

2 of 6
rain
सचिवालय परिसर में जलभराव होने से अफरातफरी का माहौल रहा। मुख्यमंत्री कार्यालय से सटे टीवीएस बिल्डिंग में स्थापित विभिन्न अनुभागों में पानी घुस गया, जिससे अफसरों व कर्मचारियों ने कार्यालय से बाहर निकलना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 6
rain
स्थिति को देखते हुए तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश के दौरान बार-बार पानी घुसने की समस्या को लेकर सचिवालय संघ के पदाधिकारी प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन से मिले। इसके बाद प्रमुख सचिव ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और तुरंत नालियां बनाने के निर्देश दिए।

4 of 6
rain
बुधवार सुबह मूसलाधार बारिश से पंचायती राज, कार्यक्रम क्रियान्वयन, न्याय, उद्यान एक व दो, स्वराज भ्रष्टाचार एवं सतर्कता, वन एवं पर्यावरण, जलागम अनुभाग और न्याय एवं शहरी विकास अनु सचिव कार्यालय में पानी के साथ कीचड़ भी घुस गया। 
विज्ञापन

5 of 6
rain
अनुभागों का रिकॉर्ड बचाने के लिए कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कमरों में पानी भरने से अधिकारी व कर्मचारी भी बाहर निकल गए। जब तक बारिश नहीं थमीं, तब तक बाहर ही खड़े रहे। इससे कामकाज भी प्रभावित रहा। सफाई कर्मियों ने अनुभागों में घुसे पानी और कीचड़ को साफ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rain
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव प्रदीप पपनै की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन को इस समस्या से अवगत कराते हुए सभी अनुभागों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग रखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें