फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से बांदल घाटी में मची तबाही, 50 से ज्यादा गांव का संपर्क मार्ग टूटा, तस्वीरें...

Wed, 12 Jul 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
disaster
सोमवार की रात हुई तेज बारिश से दून के उत्तर पूर्वी पर्वतीय इलाकों, विशेषकर टिहरी गढ़वाल से सटे क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। तस्वीरों में देख‌िए तबाही का मंजर...
विज्ञापन

2 of 8
disaster
मूसलाधार बारिश ने शहर से 20 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित मालदेवता-सरखेत की तीन सौ मीटर तक मोटर मार्ग को बहा दिया। यह मोटर मार्ग 50 से अधिक गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 8
disaster
इस वजह चार दर्जन से अधिक गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। बांदल घाटी के सैकड़ों किसानों के सामने कृषि उत्पादों को बाजार तक ले जाने व स्वास्थ्य सेवा का संकट खड़ा हो गया है। 

 

4 of 8
disaster
बांदल नदी के तेज बहाव को देखकर मालदेवता से लेकर सरखेत तक के ग्रामीण दहशत में हैं। नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है। खेतों में कटान होने से अदरक, धनिया, धान की फसलें बर्बाद हो गई हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
disaster
सरखेत, सीतापुर, सिल्ला, ताशिला क्यारा, छमरौली, भुश्ती समेत कई गांवों को बड़ी क्षति हुई है। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भूस्खलन से खेतों में मलबा भर गया है। सरखेत व सीतापुर में परेशान लोगों ने सामुदायिक भवन में शरण ली है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
disaster
भारी बारिश ने सहस्त्रधारा में भी नुकसान पहुंचाया है। भूस्खलन के कारण सहस्त्रधारा से चामासारी और वहां से मसूरी तक का मार्ग बाधित हो गया है। 
विज्ञापन

7 of 8
disaster
यहां भी दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। सरोणा से सुवाखोली मार्ग भी बाधित हो गया है। हालांकि वहां पर जेसीबी मलबे को हटाने में जुटी है।
विज्ञापन

8 of 8
disaster
वहीं सहस्‍त्रधारा में भी बार‌िश के पानी ने खूब तबाही मचाई। इस दौरान नदी में पानी बढ़ने के कारण तीन दुकानें भी बह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें