तस्वीरों में देखिए, बारिश के बाद उत्तराखंड का हाल
Wed, 23 Jul 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
लगातार हो रही बारिश तो बंद हो चुकी है पर अभी भी उसका असर बना हुआ है। सोनप्रयाग में धंसे मोटर पुल को उठाते हुए बीआरओ के जवान।
तस्वीरों में देखिए, बारिश के बाद उत्तराखंड का हाल
ये सोनप्रयाग-मुंडकटिया के बीच केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग है। भूस्खलन और मंदाकिनी नदी के कटाव से यहां मोटर मार्ग दिखाई ही नहीं दे रहा है।
तस्वीरों में देखिए, बारिश के बाद उत्तराखंड का हाल
भटवाड़ीसैंण में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाल में निर्मित पुश्ता ढह गया है जिससे यहां खतरा बना हुआ है।
तस्वीरों में देखिए, बारिश के बाद उत्तराखंड का हाल
उत्तरकाशी के अगोड़ा गांव में छानियों एवं खेतों तक कुछ इस तरह जोखिम के साथ आवाजाही कर रहे हैं ग्रामीण।
तस्वीरों में देखिए, बारिश के बाद उत्तराखंड का हाल
अभी भी बारिश का असर बना हुआ है। कुंड-ऊखीमठ मोटर मार्ग मंगलवार को पहाड़ी से मलबा आने के कारण चार घंटे बाधित रहा।
तस्वीरों में देखिए, बारिश के बाद उत्तराखंड का हाल
कई जगहों पर पुल बह जाने से ग्रामीण खतरनाक तरीके से नदी पार कर रहे हैं।
तस्वीरों में देखिए, बारिश के बाद उत्तराखंड का हाल
चमोली जिले में मठ-छिनका सड़क पांच दिनों से अवरुद्ध पड़ी होने से पैदल आवाजाही करते ग्रामीण।
तस्वीरों में देखिए, बारिश के बाद उत्तराखंड का हाल
बारिश का मौसम होने के बावजूद सरकार की सजगता देखिए, जून में ये पुल टूटा था और आज तक नहीं बन पाया।