फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 24 घंटे इन तीन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी, पारा गिरने से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

Fri, 12 Jan 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
rain
सावधान हो जाइए। अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी से यहां और भी ज्यादा सर्दी बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

2 of 6
Snowfall in badrinath - फोटो : amar ujala
प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटों के दौरान कोल्ड डे कंडिशन (सामान्य से कम तापमान) रह सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने से दिन में भी ठंडक का अहसास हुआ। सुबह धूप खिली लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर बाद आसमान पूरी तरह बादलों से ढक गया। शाम के समय कुछ हवाएं भी चली, जिससे ठंडक में बढ़ोत्तरी हुई।

4 of 6
- फोटो : Amar Ujala
रात को भी आसमान में काफी बादल रहे। आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, केवल चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बेहद हल्की बारिश की संभावना है। यहां बहुत हल्की बर्फ भी गिर सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
snowfall
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अन्य इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के तापमान में कुछ कमी दर्ज की जा सकती है। राजधानी देहरादून में हालांकि दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जिससे काफी गर्मी होगी। वहीं, रात को न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall in uttarakhand
मौसम विज्ञान में एक जनवरी से नए सीजन की शुरूआत होती है। आमतौर पर इस दौरान बारिश और बर्फबारी होती है। लेकिन इस वर्ष अभी तक बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है। राजधानी दून, टिहरी, मुक्तेश्वर, पंतनगर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। इससे पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें