वैडिंग प्वांट में अचानक एक खतरनाक जानवर घुस गया। तस्वीरों में देखिए आगे क्या हुआ...
विज्ञापन
2 of 6
leopard
दरअसल, सहस्त्रधारा रोड में अचानक एक गुलदार आ गया। पहले वह एक घस में घुसा इसके बाद वैडिंग प्वांट में जा घुसा। इससे वहां मौजूद काम करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
3 of 6
leopard in raipur
- फोटो : amar ujala
सुबह छह बजे गुलदार ने स्टेट बैंक कालोनी अधोईवाला में 23 वर्षीय सुमित को घायल कर दिया। गुलदार बाथरूम में बैठा हुआ था। युवक सुबह उठकर जैसे ही बाथरूम में भीतर घुसा, वहां बैठा गुलदार उस पर झपट गया। इससे युवक के दाहिने हाथ पर गुलदार का पंजा लगने से वह घायल हो गया।
4 of 6
leopard
दोपहर दो बजे पता चला कि गुलदार रायपुर रोड स्थित मित्तल वैडिंग प्वाइंट में बने किचन के पीछे छिपा है। इस बीच राजाजी टाइगर रिजर्व की डा. अदिति भी मौके पर पहुंच गई। गुलदार को ट्रैंकुलाइज किया गया, लेकिन इसके बावजूद गुलदार वैडिंग प्वाइंट से अधोईवाला निवासी आलोक कुमार मौर्य की छत और फिर घर पीछे छिप गया।
विज्ञापन
5 of 6
leopard
जहां गुलदार को एक बार फिर ट्रैंकुलाइज किया गया। आखिरकार गुलदार पूरी तरह से बेहोश हो गया। वन विभाग की ओर से उसे पकड़कर मालसी डियर पार्क ले जाया गया। गुलदार को पड़ने के दौरान रायपुर रोड में लगभग एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को भीड़ को हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
गुलदार को पहले डॉट किया गया, पकड़ने के दौरान वह विभाग के किसी कर्मचारी को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए उसे टॉप अप दिया गया, जिसे पकड़ने के बाद मालसी डियर पार्क में रखा गया है। -डा.अदिति, राजाजी टाइगर रिजर्व