कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में पहुंचकर चुनावी घमासान का बिगुल फूंक दिया। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी की इस रैली को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। तस्वीरों में देखिए कैसी रही रैली...
विज्ञापन
2 of 9
Rahul gandhi in almora
- फोटो : AmarUjala
विधानसभा चुनावों के पहले अल्मोडा के सिमिकनी में आयोजित जनसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उत्तराखंड की जनता को साधने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 9
Rahul gandhi in almora
- फोटो : AmarUjala
दोपहर 2.20 बजे जब राहुल गांधी पहुंचे तो मैदान में भीड़ इकठ्ठा थी। भीड़ को देखकर जोश में आए राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा।
4 of 9
congress rally in almora
- फोटो : AmarUjala
राहुल ने नोटबंदी को आर्थिक डकैती बताते हुए कहा कि गरीबों से पैसा खींचकर अमीरों को सींचना ही इस फैसले की सच्चाई है।
विज्ञापन
5 of 9
Rahul gandhi in almora
- फोटो : AmarUjala
राहुल गांधी के शेरो शायरी वाले भाषण ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने बशीर बद्र के मशहूर शेर 'लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में' से रैली की शुरुआत की। हालांकि उन्होंने बस्तियों की जगह गृहस्थियों शब्द का जिक्र किया।
विज्ञापन
6 of 9
congress rally in almora
- फोटो : AmarUjala
राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों अलग-अलग दावे कर रहे हैं। हालांकि भीड़ देखकर यह अनुमान लगाया कि राहुल गांधी की रैली में लगभग दस से बारह हजार लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
7 of 9
Rahul gandhi in almora
- फोटो : AmarUjala
कांग्रेस ने रैली को सफल बताया। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की रैली को पूरी तरह फ्लाप बताया। भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल उत्तराखंड को लेकर कोई दृष्टिकोण रख नहीं पाए।
8 of 9
congress rally in almora
- फोटो : AmarUjala
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जनपद अल्मोड़ा एवं आस-पास के सरकारी विभागों में दोपहर के बाद सभी कार्यालयों को बंद कराकर कर्मचारियों को भी मैदान में अपनी भीड़ दिखाने के लिए जुटा लिया था।
राहुल गांधी संबोधन से पहले 80 प्रतिशत लोग जा चुके थे। इससे साफ होता है कि उनके उपाध्यक्ष एवं उनकी पार्टी से लोगों का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। राहुल खुद को उत्तराखंड से कनेक्ट करने में विफल रहे।